ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Vidhansabha: बिहार के सरकारी कर्मियों के वेतनभत्ता-ग्रुप इंश्योरेंस की उठी मांग, सरकार ने दिया यह जवाब...

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को वेतनभत्ता-ग्रुप इंश्योरेंस देने की मांग की गई. इस पर सरकार की तरफ से उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने जवाब दिया.

bihar vidhansabha,budget session, 10 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा,
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Vidhansabha:  बिहार बिहार की कार्यवाही शुरू हुई. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने प्रश्नकाल की शुरूआत की. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य खड़े हो गए.भाकपा माले विधायक अपनी बात कहना चाहते थे. इस पर स्पीकर नंदकिशोर य़ादव ने कहा कि प्रश्नकाल बाधित न करें. समय पर अपनी बात कहिएगा.इसके बाद सदन में प्रश्नकाल की शुरूआत हुई.

प्रश्नकाल में पहला सवाल विधायक अजय सिंह का था. उन्होंने केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्यकर्मियों को ग्रुप इंश्योरेंस,ग्रेच्युटी व अन्य सुविधा देने की मांग की.विधायक अजय सिंह ने सवाल उठाया और कहा कि सरकार ने जो उत्तर दिया है की राज्य कर्मियों के वेतन भत्ते केंद्रीय कर्मियों के समरूप देने के लिए सरकार नीतिगत रूप से बढ़ नहीं है. मैं इस जवाब को चुनौती देता हूं. मैं सरकार से जानना चाहता हूं, क्या बिहार सरकार और राज्य कर्मियों के प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ जिसमें तय हुआ था कि केंद्र के अनुसार ग्रुप इंश्योरेंस और ग्रेच्युटी देय होगा. मैं जानना चाहता हूं कि अपनी साख बचाने के लिए राज्य सरकार राज्य कर्मियों को ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख से 25 लाख रुपए करने पर विचार रखती है ? 

इस पर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीति में अलग-अलग होती है. राज्य सरकार केंद्रीय कर्मियों के समरूप वेतन भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं है.  मंत्री ने प्रश्वकर्ता से पूछा कि क्या दूसरे राज्य ऐसा कर रहे हैं,यह बताइए.स्पीकर ने प्रश्नकर्ता विधायक से कहा कि आप पूरी कागजात को दे दीजिए. मंत्री जी पूरी बात आपको बता देंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता