ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों ने खेली होली, मंत्रियों ने गाया जोगीरा, देखें VIDEO

PATNA : बिहार विधानसभा परिसर में होली के रंग देखने को मिले। बिहार के माननीयों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की एडवांस बधाई दी। इस दौरान मंत्री और विधायकों ने होली का जोगी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा परिसर में होली के रंग देखने को मिले। बिहार के माननीयों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की एडवांस बधाई दी। इस दौरान मंत्री और विधायकों ने होली का जोगीरा भी गाया। अब विधानमंडल की कार्रवाई 15 मार्च तक स्थगित कर दी गयी है। 16 मार्च से बजट सत्र का दूसरा दौर चलेगा।

बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों ने खेली होली, मंत्रियों ने गाया जोगीरा, देखें VIDEO

सदन की आज की कार्रवाई के खत्म होने के बाद बाहर निकले विधायकों पर होली का रंग चढ़ा दिखा। जाते-जाते नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की अग्रिम बधाई दी। बिहार विधानसभा गेट पर बीजेपी सदस्यों को खूब होली खेली। 

बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों ने खेली होली, मंत्रियों ने गाया जोगीरा, देखें VIDEO

मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सुरेश शर्मा, विजय कुमार सिन्हा समेत तमाम विधायक मौजूद थे। इस दौरान नेताओं पर खूब होली का रंग चढ़ा कैमरे पर मंत्री-विधाय़कों ने होली का जोगीरा भी गाया। मंत्री सुरेश शर्मा और विजय कुमार सिन्हा ने होली खेले रघुवीर, अवध में होली खेले रघुवीरा गाकर समां बांध दिया।

बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों ने खेली होली, मंत्रियों ने गाया जोगीरा, देखें VIDEO

हालांकि इस बार पीएम मोदी की अपील पर बीजेपी के तमाम नेता सार्वजनिक तौर पर होली खेलने से परहेज कर रहे हैं।होली मिलन के तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बिहार में इस बार बीजेपी की सियासी होली फीकी दिख रही है। 


दरअसल कोरोना वायरल को लेकर जारी अलर्ट के बीच पीएम ने बीजेपी नेताओं को सार्वजनिक तौर पृर आयोजित होने वाले होली मिलन समारोहों से परहेज की अपील की थी। हालांकि आज जाते-जाते विधायकों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली खेलने की अपनी हसरत पूरी कर ही ली। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता