ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

विधानसभा में गिरे तेजस्वी यादव, पैर में आयी चोट

PATNA : विधानसभा में हंगामे के बाद आज सदन की कार्यवाही खत्म हो गई. लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा भवन में ही गिर पड़े हैं. इस वक्त की जो ताजा खबर सामने आ रही है. उसके म

विधानसभा में गिरे तेजस्वी यादव, पैर में आयी चोट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में हंगामे के बाद आज सदन की कार्यवाही खत्म हो गई. लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा भवन में ही गिर पड़े हैं. इस वक्त की जो ताजा खबर सामने आ रही है. उसके मुताबिक तेजस्वी यादव विधानसभा क्षेत्र बाथरूम से निकलने के दौरान फिसल गए, जिसके कारण उनके पैर में चोट आई है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  अपने चैंबर के बाथरूम से निकल रहे थे. उसी दौरान गेट पर रखा डोर मैट फिसल गया, जिसके कारण तेजस्वी गिर गए. तेजस्वी को चोट आने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि तेजस्वी का पैर सूज गया है. तेजस्वी के गिरने की खबर सुनते ही विधानसभा में तैनात मेडिकल टीम दौड़े-दौड़े उनके पास पहुंची और उन्होंने स्प्रे किया और क्रेप बैंडेज बंधा.


इस घटना के बाद तेजस्वी यादव सदन में पहुंचे, जहां मंत्री रामसूरत राइ पहले से बोलने के लिए खड़ा हुए थे. शराब बरामदगी के आरोप झेल रहे मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि उन्हें गरीब का बेटा होने के कारण परेशान किया जा रहा है. साल 2010 से आरजेडी के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं. उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.


गुस्से में मंत्री रामसूरत राय ने तेजस्वी यादव के खानदान को चुनौती दे डाली. मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि उनके खानदान के ऊपर उंगली उठाने वाले लोगों को बचाना चाहते हैं कि पहले अपने खानदान को देख ले. तेजस्वी यादव के ऊपर मंत्री रामसूरत राय का या सीधा निशाना विपक्ष को तिलमिला गया. उसके बाद सदन में काफी देर तक हो-हल्ला होते रहा.

टैग्स