ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

22 जुलाई से बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र: सदन में अनुपूरक बजट समेत ये विधेयक पेश करेगी डबल इंजन सरकार; जानिए.. पूरा शेड्यूल

PATNA: आगामी 22 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। 26 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में पांच-पांच बैठकें होंगी। पांच दिनों के सत्र के दौरा

22 जुलाई से बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र: सदन में अनुपूरक बजट समेत ये विधेयक पेश करेगी डबल इंजन सरकार; जानिए.. पूरा शेड्यूल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आगामी 22 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। 26 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में पांच-पांच बैठकें होंगी। पांच दिनों के सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट के साथ साथ अन्य विधेयक को सदन में पेश करेगी। अनुपूरक बजट पर 25 जुलाई को विधानसभा जबकि 26 जुलाई को परिषद में मुहर लगेगी।


मानसून सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की प्रति को सदन के पटल पर रखने के थ ही 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट सरकार की तरफ से पेश किया जाएगा। 23 और 24 जुलाई को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 23 जुलाई को ही विधान परिषद में गैर सरकारी संकल्प पेश होंगे और 24-25 जुलाई को राजकीय विधेयक सदन में लाए जाएंगे।


वहीं 25 जुलाई को विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और वोटिंग होगी। इस दौरान विनियोग विधेयक पर भी मुहर लगेगी। सत्र के आखिरी दिन यानी 26 जुलाई को सदन में गैर सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे। बता दें कि सत्र के दौरान विधानसभा के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। इसको लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र की सीमा निर्धारित की गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी तरह के जुलूस और प्रदर्शन पर रोक रहेगी।