ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार विधान परिषद में आज : राज्य के संस्कृत एवं मदरसा शिक्षकों की सुविधा और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर होगी चर्चा

PATNA : बजट सत्र के पांचवें दिन आज बिहार विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी। विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग विभागों से जुड

बिहार विधान परिषद में आज : राज्य के संस्कृत एवं मदरसा शिक्षकों की सुविधा और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर होगी चर्चा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के पांचवें दिन आज बिहार विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी। विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग विभागों से जुड़े विधान पार्षदों के सवाल पर सरकार की तरफ से जवाब आएगा। पहले ध्यानाकर्षण सूचनाएं लाई जाएगी। 


राज्य के संस्कृत एवं मदरसा शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सामान्य विद्यालय की तरह सारी सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में। नारसी मोन्जी इन्स्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बंगलुरू में अध्ययनरत बिहारी छात्र-छात्राओं को बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिए जाने के संबंध में। संबद्धता प्राप्त विद्यालयों/महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल/पोशाक योजना का लाभ दिए जाने के संबंध में।


इसके बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद होगा। इससे पहले बिहार विधान परिषद में गुरुवार को चौथे दिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का मामला एक बार फिर से गरमाया। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की तरफ से एक ध्यानाकर्षण सूचना दिया था। एमएलसी नीरज कुमार ने राज्य में संसाधन की वृद्धि के लिए केंद्र सरकार से मदद को लेकर अनुरोध किए जाने के बारे में सरकार का ध्यान आकृष्ट था।  

टैग्स