ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

भारी हंगामे के बीच विधानसभा में पुलिस विधेयक पास, तेजस्वी ने सदन में फाड़ी विधेयक की प्रति, विपक्ष का वॉकआउट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारी हंगामे के बीच बिहार विधानसभा में विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक पारित हो गया है. पुलिस विधेयक सदन में पास करने के दौरान नेता प्रति

भारी हंगामे के बीच विधानसभा में पुलिस विधेयक पास, तेजस्वी ने सदन में फाड़ी विधेयक की प्रति, विपक्ष का वॉकआउट
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारी हंगामे के बीच बिहार विधानसभा में विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक पारित हो गया है. पुलिस विधेयक सदन में पास करने के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक की प्रति को फाड़ा है. तेजस्वी के साथ पूरा विपक्ष सदन से वॉकआउट कर गया है.


विधानसभा में कई घंटों तक चले भारी हंगामा के बाद विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू की गई. इस बार खुद विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा आसन पर पहुंचे. विधानसभा अध्यक्ष के पहुंचने के बाद कार्यवाही शुरू की गई और विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को पारित किया गया. सदन में मंत्री बिजेंद्र यादव ने विपक्ष के ऊपर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना विधेयक को पढ़े ही जाना बूझकर हंगामा किया.


आपको बता दें कि नीतीश कुमार के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के खिलाफ विधानसभा में हो रहे अभूतपूर्व हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ पुलिस जवानों द्वारा हाथापाई किये जाने भी ख़बरें सामने आईं. बताया जा रहा है कि सदन के अंदर तैनात कर दिये गये बिहार के स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने तेजस्वी यादव के साथ हाथापाई की है. बिहार विधानसभा में सदन के अंदर पुलिस के जवानों को तैनात कर सदन की कार्यवाही चलाने की कोशिश की जा रही थी. उसी दौरान ये वाकया हुआ है.


गौरतलब है कि नीतीश कुमार के नये पुलिस विधेयक के खिलाफ जबरदस्त हंगामा हो रहा था. सदन के बाहर अध्यक्ष के चैंबर के सामने धरना पर बैठे विपक्षी विधायकों को पुलिस ने लात-जूतों से पीट कर बाहर निकाला. वहीं सदन के अंदर भी भारी घमासान हुआ. सदन में रखी गयी रिपोर्टर्स की मेज तोड़ डाली गयी. वहीं आरजेडी की महिला विधायक आसन के पास खड़ी हो गयी थीं. पुलिस के जवानों ने उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाला.

टैग्स