ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

उपचुनाव में रस्साकशी : NDA में सीट शेयरिंग क्लियर, महागठबंधन में कई गांठ

PATNA : बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ सियासी रस्साकशी तेज हो गई है। सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर, बेलहर और किशनगंज विधानस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ सियासी रस्साकशी तेज हो गई है। सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर, बेलहर और किशनगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं जबकि एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के बाद समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी चुनाव कराया जा रहा है। 

उपचुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के अंदर सब कुछ क्लियर हो चुका है। विधानसभा की 4 सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार उतारेगी जबकि किशनगंज सीट बीजेपी के पास जानी है। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर एलजेपी की तरफ से ही उम्मीदवार उतारा जाएगा। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में किशनगंज ही एकमात्र ऐसी सीट रही जहां एनडीए को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसी पर जेडीयू को कांग्रेस से शिकस्त मिली थी। अब किशनगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी अपना उम्मीदवार देगी।

उपचुनाव में सीट शेयरिंग पर एनडीए के अंदर जहां कोई जिच नहीं दिख रहा वहीं महागठबंधन में अब भी गांठ है। आरजेडी और कांग्रेस दोनों तीन-तीन विधानसभा सीट पर अपना दावा कर रहे हैं जबकि सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से कम से कम एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका गया है। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस पहले ही अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जल्द ही घटक दलों के नेताओं के बीच अहम बैठक होने वाली है।