ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, 20 जुलाई तक कर लें ये काम, नहीं तो रुक सकती है सैलरी

Bihar News: बिहार के विश्वविद्यालयों और सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए राजभवन ने अहम निर्देश जारी किए हैं। तय समय सीमा तक वेतन सत्यापन नहीं कराने वालों की सैलरी प्रभावित हो सकती है। साथ ही विश्वविद्यालयों के लिए प्रस्ताव भेजने की...

बिहार के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, 20 जुलाई तक कर लें ये काम, नहीं तो रुक सकती है सैलरी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के विश्वविद्यालयों और सरकारी कॉलेजों में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना जारी हुई है. राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने सभी का वेतन सत्यापन कराना जरूरी कर दिया है. अगर कोई शिक्षक या कर्मचारी 20 जुलाई तक यह काम पूरा नहीं करता है, तो उसकी सैलरी रुक सकती है. इसको लेकर सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश भेज दिए गए हैं.


राजभवन ने सभी कुलपतियों से कहा है कि 20 जुलाई तक वेतन सत्यापन का काम हर हाल में पूरा कराया जाए. इसके लिए हर विश्वविद्यालय में एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी. यह अधिकारी जिन लोगों का सत्यापन बाकी है, उनका काम पूरा कराने में मदद करेगा और हर दिन इसकी समीक्षा भी करेगा.


राजभवन की ओर से एक और बड़ा फैसला लिया गया है. अब नियम, अध्यादेश, विनियम और पाठ्यक्रम से जुड़े सभी प्रस्ताव सिर्फ तय की गई एक खास ईमेल आईडी पर ही भेजे जाएंगे. अब तक कई विश्वविद्यालय अलग-अलग ईमेल पर प्रस्ताव भेज रहे थे, जिससे फाइलों की निगरानी और उन पर समय पर कार्रवाई करने में दिक्कत हो रही थी.


अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि अब सिर्फ तय ईमेल आईडी पर भेजे गए प्रस्तावों पर ही कार्रवाई होगी. अगर कोई विश्वविद्यालय किसी दूसरी ईमेल आईडी पर प्रस्ताव भेजता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी उसी विश्वविद्यालय की होगी. ऐसे में सभी विश्वविद्यालयों को नए नियम का पालन करने और 20 जुलाई तक वेतन सत्यापन का काम पूरा करने के लिए कहा गया है.