ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

CM नीतीश के राज में 'भ्रष्टाचार' हो गया 'सदाचार' ! करप्शन से जुड़ा सवाल सुनते ही टेंशन में आ गईं परिवहन मंत्री , तुरंत गाड़ी का शीशा चढ़ाया और निकलने लगीं

Bihar Transport News: परिवहन मंत्री शीला कुमारी से विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपी सरकारी सेवकों को बचाने के संबंध में सवाल पूछा गया. सवाल सुनते ही मंत्री शीला कुमारी अवाक रह गईं.

Bihar Transport News,Corrupt Officers, परिवहन मंत्री, शीला कुमारी, Bettiah DM, raids, TRANSPORT MVI, बेतिया मोटरयान निरीक्षक, परिवहन विभाग,परिवहन दारोगा, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, परिवहन विभाग, परिवहन वि
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Transport: नीतीश राज में भ्रष्टाचार को सदाचार मान लिया गया है. जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली नीतीश सरकार का अब भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार के आरोपियों से हमदर्दी हो गई है. तभी तो मंत्री से लेकर अधिकारी सब मौन हैं या फिर भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डूबकी लगा रहे हैं. अगर ऐसा नहीं तब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंत्री मौन क्यों हो जा रहे ? सवाल सुनकर भागने क्यों लग रहे ? परिवहन विभाग के मंत्री के साथ ऐसा ही हुआ। 

परिवहन मंत्री की चुप्पी पर सवाल....नीतीश सरकार को हो क्या गया है ?

परिवहन विभाग के मंत्री शीला कुमारी से विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार के आरोपी सरकारी सेवकों को बचाने के संबंध में सवाल पूछा गया. सवाल सुनते ही मंत्री शीला कुमारी अवाक रह गईं. सवाल का लाईन खत्म होने से पहले वो समझ गईं, लिहाजा गाड़ी का शीशा बंद कर निकलने की कोशिश करने लगीं. कहने लगीं बाद में बात कर लेंगे, अभी जल्दी में हैं. समझ सकते हैं , नीतीश राज में क्या हो रहा है. यहां पूरा सिस्टम बेपटरी हो गई है. नीतीश कैबिनेट के मंत्री वो भी जेडीयू कोटे से, का भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुंह बंद हो गया है. ऐसे में करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की बातें सिर्फ भाषणों में रह गई है.  

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर परिवहन विभाग ने रिकार्ड तोड़ दिया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी( DTO) बनाए जाते हैं. डीटीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार केस होने पर सामान्य प्रशासन विभाग तुरंत कार्रवाई करता है, पर परिवहन विभाग अपने कर्मियों-अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करता. भ्रष्टाचार केस में निलंबन की फाइल को दबाकर बैठ जाता है.उदाहरण से समझिए....नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी के ठिकानों पर 7 मार्च 2025 को छापेमारी हुई, सरकार ने 10 दिनों बाद 17 मार्च को आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया. परिवहन विभाग का खेल देखिए, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी अपने दो प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को 3-4 सालों बाद भी सस्पेंड नहीं किया है. आज भी दोनों आरोपी सुशासन को ठेंगा दिखाकर आराम से नौकरी कर रहे. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचार अब कोई मुद्दा नहीं रह गया.  

संबंधित खबरें