ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : ट्रेन की इंजन पर चढ़ गया युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा, जान जोखिम में डाल रेलकर्मी ने बचाया

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दानापुर स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़ गया। दानापुर-भागलपुर इंटरस

बिहार : ट्रेन की इंजन पर चढ़ गया युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा, जान जोखिम में डाल रेलकर्मी ने बचाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दानापुर स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़ गया। दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर चढ़ा युवक जैसे ही हाईटेंशन तार की चपेट में आया एक जोरदार धमाका हुआ और युवक इंजन की छत पर गिर गया।


इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना रविवार शाम की है। इसी दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


इंजन पर युवक तड़प रहा था लेकिन कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। दानापुर स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारी शशि कुमार बिना कुछ सोचे समझे इंजन पर चढ़ गए और जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को इंजन से नीचे उतारा। आनन-फानन में झुलसे युवक को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेज दिया गया।


युवक की पहचान बेगूसराय के चैनपुर निवासी 30 वर्षीय संतोष दास के रूप में की गई है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। फिलहाल घायल युवक की हालच गंभीर बनी हुई है।

टैग्स