ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

BIHAR TEACHERS TRANSFER: शिक्षकों के तबादले की दूसरी लिस्ट तैयार, आज जारी हो सकती है सूची

प्रथण चरण में पुराने वेतनमान वाले 35 शिक्षकों का तबादला हुआ था। ये सभी कैंसर से पीड़ित हैं। अभी कैंसर पीड़ित 400 नियोजित शिक्षकों की स्क्रूटिनी हो रही है। शिक्षकों के आवेदन को कई श्रेणी में बांटा गया है। सबसे पहले कैंसर पीड़ित का ट्रांसफर होगा।

BIHAR
शिक्षक ट्रांसफर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR TEACHERS TRANSFER: शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ी खबर पटना से आ रही है। शिक्षकों के तबादले की दूसरी लिस्ट तैयार कर ली गयी है। आज किसी भी वक्त यह सूची जारी की जा सकती है। बता दें कि बिहार में कुल 1 लाख 90 हजार शिक्षकों ने तबादले को आवेदन दिया है।


तबादले के इंतजार में बैठे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर पटना से आ रही है। दरअसल शिक्षा विभाग ने दूसरे चरण के तबादले की लिस्ट तैयार कर ली है। कभी भी इसकी सूची जारी की जा सकती है। इस लिस्ट में बीपीएससी चयनित 180 शिक्षकों का तबादला होगा। शिक्षा विभाग ने बीपीएससी से बहाल 250 शिक्षकों के आवेदनों की स्क्रूटिनी कराई थी।


शिक्षा विभाग ने BPSC से बहाल 250 शिक्षकों के आवेदनों की स्क्रूटिनी कराई थी। जिसमें 180 के ट्रांसफर पर सहमति बनी। इन शिक्षकों को अगले एक-दो दिनों में स्कूल आवंटित कर दिए जाने की संभावना है। बता दें कि बिहार में कुल 1 लाख 90 हजार शिक्षकों ने तबादले को आवेदन दिया है।


बता दें कि प्रथण चरण में पुराने वेतनमान वाले 35 शिक्षकों का तबादला हुआ था। ये सभी कैंसर से पीड़ित हैं। अभी कैंसर पीड़ित 400 नियोजित शिक्षकों की स्क्रूटिनी हो रही है। शिक्षकों के आवेदन को कई श्रेणी में बांटा गया है। सबसे पहले कैंसर पीड़ित शिक्षकों का तबादला हो रहा है। इसके बाद असाध्य रोगों से पीड़ित शिक्षकों के आवेदनों की स्क्रूटिनी होगी। जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से एक लाख 90 हजार टीचर का तबादला किया जाएगा। इसके लिए अलग सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसके जरिये शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया जाएगा। 



टैग्स