ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

Bihar Teachers Transfer: महिला टीचरों के लिए शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला,इसी महीने मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Bihar Teachers Transfer: बिहार में लंबी दूरी के आधार पर आवेदन देने वाली 40 हजार महिला शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला इसी महीने में कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने यह जानकारी दी है।

Bihar Teachers Transfer
Bihar Teachers Transfer
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Teachers Transfer: बिहार की महिला टीचर के लिए यह काफी काम की खबर है। अब लंबी दूरी के आधार पर आवेदन देने वाली 40 हजार महिला शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला इसी महीने में कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने यह जानकारी दी है। हालांकि, पुरुष शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा। इसकी वजह यह है कि उनसे पहले प्रधान शिक्षक प्रधानाध्यापक और तीसरे चरण में नियुक्ति शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा।


शिक्षा मंत्री ने सोमवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए यह बताया कि सूबे में एक महीने से अंदर वैसी महिला टीचर जो दूरी की वजह से अपना ट्रांसफर चाहती है उनका लिस्ट जारी कर दिया जाएगा यानी  लंबी दूरी के आधार पर आवेदन देने वाली 40 हजार महिला शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला इसी माह में कर दिया जाएगा।


इसके अलावा जब शिक्षा सचिव से पुरुष शिक्षकों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि फिलहाल इसको लेकर विभाग से तरफ से कोई योजना नहीं बनाई गई है। जल्द ही इस विषय पर भी काम किया जाएगा। अभी फिलहाल पुरुष शिक्षकों को इंतजार करना होगा। उनसे पहले प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और तीसरे चरण में नियुक्ति शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा। 


इधर, शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में शिक्षकों के अंतर जिला स्थानान्तरण के लिए 24 मार्च को विभागीय स्थापना समिति की बैठक हुई। जिसमें शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव के अलावे प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा की निदेशक साहिला, प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक संजय कुमार चौधरी, माध्यमिक शिक्षाक के उप निदेशक अब्दुस सलाम अंसारी मौजूद थे। इस बैठक में शिक्षकों के तबादले से जुड़े मामले पर चर्चा हुई।