ब्रेकिंग
देश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिश

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगा ब्रेक, नई पॉलिसी बनने तक करना होगा इंतजार

Bihar Teacher Transfer: बिहार में सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। शिक्षा विभाग नई नीति तैयार करने में जुटा है, जिससे स्कूलों में विषयवार संतुलन और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Bihar Teacher Transfer
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर एक बार फिर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस प्रक्रिया में देरी के चलते शिक्षकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। शिक्षा विभाग द्वारा नई ट्रांसफर नीति तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे सुझावों के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा।



सूत्रों के अनुसार, वर्तमान ट्रांसफर पॉलिसी में कई खामियां सामने आई हैं, जिसके कारण विभिन्न स्कूलों में विषयवार शिक्षकों का संतुलन बिगड़ गया है। कई माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक ही विषय के लिए निर्धारित पदों से अधिक शिक्षकों की तैनाती हो गई है, जबकि कुछ महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की भारी कमी देखी जा रही है।



जानकारी के अनुसार, कुछ स्कूलों में जहां दो पद निर्धारित हैं, वहां चार-चार शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि अन्य स्थानों पर विषय विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। इससे पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे पर 24 अप्रैल को शिक्षा विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। 



बैठक में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इसे अधिक व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए थे। सरकार की कोशिश है कि प्रणाली को सरल और निष्पक्ष बनाया जाए, ताकि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।



सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नई ट्रांसफर नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले शिक्षक संघों और अन्य हितधारकों से सुझाव लिए जाएंगे। सभी सुझावों पर विचार करने के बाद ही नई नीति लागू की जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिससे राज्य भर के शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता