ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी

पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप

पटना की बेऊर जेल के पांच निलंबित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर बिना अनुमति जेल परिसर में प्रवेश, सरकारी रजिस्टरों से छेड़छाड़ और जेल सुरक्षा से समझौता करने के आरोप लगे हैं।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

पटना: बेऊर केंद्रीय कारा के पांच निलंबित अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जेल अधीक्षक की शिकायत पर बेऊर थाने में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने बिना अनुमति जेल परिसर में प्रवेश किया और सरकारी रजिस्टरों व अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की। उनके खिलाफ बिहार जेल मैनुअल के उल्लंघन और जेल की सुरक्षा एवं गोपनीयता से समझौता करने के भी आरोप लगाए गए हैं।


गौरतलब है कि 20 जून को हुई छापेमारी के दौरान बेऊर जेल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके बाद डिप्टी जेलर और असिस्टेंट जेलर समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।


पुलिस ने सभी आरोपित अधिकारियों को नोटिस भेजकर पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।