ब्रेकिंग
Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?

बिहार में सनसनीखेज वारदात: Instagram पर हुआ इश्क, फिर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या; ऐसे खुला राज

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग एक खौफनाक वारदात में बदल गया। पति की हत्या के मामले में पत्नी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आखिर इस हत्याकांड का राज कैसे खुला...

बिहार में सनसनीखेज वारदात: Instagram पर हुआ इश्क, फिर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या; ऐसे खुला राज
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में इंस्टाग्राम से शुरू हुए प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी रितु देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति रामपुकार भगत की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, उसका प्रेमी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


मामला भोरे थाना क्षेत्र का है. यहां लखरांव बाग से तिवारी चकिया जाने वाली सड़क पर मंगलवार की शाम नहर के पास झाड़ियों में रामपुकार भगत का शव मिला था. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस मामले में मृतक की बहन तारा देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें रितु देवी और अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था.


इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग

पुलिस की जांच में सामने आया कि रितु की पहचान अपने प्रेमी से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. इसके बाद प्रेमी ने रितु के करीब रहने और उसके घर तक पहुंच बनाने के लिए पहले उसके पति रामपुकार से दोस्ती कर ली.


रामपुकार को शराब पीने की आदत थी. प्रेमी ने इसी का फायदा उठाया और उसके साथ उठने-बैठने लगा. धीरे-धीरे उसने रामपुकार के घर भी आना-जाना शुरू कर दिया. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान दोनों ने मिलकर रामपुकार को रास्ते से हटाने की साजिश रची.


शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया प्रेमी

पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात प्रेमी रामपुकार को शराब पिलाने के बहाने लखरांव के एक सुनसान इलाके में ले गया था. वहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी. रामपुकार के नशे में होने के बाद प्रेमी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को नहर के पास झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया.


पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पुलिस जांच में रितु देवी की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि रितु को हत्या की जानकारी थी और उसे शव छिपाए जाने वाली जगह के बारे में भी पता था.


बताया जा रहा है कि अगले दिन जब परिजन रामपुकार की तलाश कर रहे थे, तब रितु भी उनके साथ उसी जगह पहुंच गई थी, जहां उसका शव पड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस फरार प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उससे पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिलने की उम्मीद है.