ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण का दूसरा चरण जल्द, 60 हजार से अधिक शिक्षकों का होगा तबादला

Bihar Teacher Transfer: बिहार में जल्द ही शिक्षा विभाग दूसरे चरण का शिक्षकों का स्थानांतरण शुरू कर देगा. दूसरे चरण में बाकी बचे 60 हजार से अधिक शिक्षकों का तबादला उनके मनचाहे जिलों में कर दिया जाएगा. विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Bihar Teacher Transfer
शिक्षकों के तबादले का दूसरा चरण
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत 60,226 शिक्षकों के स्थानांतरण पर अब दूसरे चरण में निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें पहले चरण की समीक्षा के बाद बचे हुए शिक्षकों के स्थानांतरण पर विचार किया जाएगा।


शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य में विशेष परिस्थितियों के आधार पर 1,90,226 शिक्षकों ने ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। इनमें से अब तक 1,30,000 शिक्षकों का सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया जा चुका है। शेष बचे 60,226 शिक्षकों के स्थानांतरण पर निर्णय आगामी समीक्षा के बाद लिया जाएगा।


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि पहले चरण में स्थानांतरित शिक्षकों के पदस्थापन और योगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शेष शिक्षकों के स्थानांतरण पर निर्णय लिया जाएगा। अब तक जिन शिक्षकों का विशेष आधार पर स्थानांतरण किया गया है, उनमें 760 कैंसर से पीड़ित शिक्षक, 2,579 असाध्य रोगों से पीड़ित शिक्षक, 5,575 दिव्यांग शिक्षक, 1,338 विधवा एवं परित्यक्ता महिला शिक्षक शामिल हैं।


इसके अलावा पति-पत्नी के एक ही स्थान पर पदस्थापन के आधार पर 16,365 शिक्षकों, दूरी के आधार पर 70,167 महिला शिक्षक, दूरी के आधार पर 92,000 पुरुष शिक्षक ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। बचे हुए 60,226 शिक्षकों के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विकल्प उपलब्ध कराया गया है। 


शिक्षक चाहें तो अपना पूर्व आवेदन वापस ले सकते हैं या आवेदन को डिलीट कर नए विकल्पों के साथ फिर से आवेदन कर सकते हैं। जो शिक्षक अपने पूर्व चयनित कारण या प्राथमिकता को बदलना चाहते हैं, वे भी नया आवेदन कर सकते हैं। इन सभी आवेदनों पर द्वितीय चरण में जिलों की रिक्तियों और छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर विचार किया जाएगा।


शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में छात्र-शिक्षक अनुपात औसत से अधिक है, वहां के लिए यदि कोई शिक्षक विकल्प देता है, तो उस पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। ये जिले हैं, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, अररिया, कटिहार, खगड़िया, सुपौल, बांका, जमुई, किशनगंज, लखीसराय, भागलपुर और मधुबनी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता