ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar Teacher News: बिहार में और इतने पदों पर होगी शिक्षकों की बहाली, सरकार ने BPSC को भेजा प्रस्ताव

Bihar Teacher News: बिहार में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 7279 विशेष शिक्षकों की बहाली होगी। इसके अलावा अनुकंपा पर 6421 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यानी कुल 13700 पदों

Bihar teacher news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 7279 विशेष शिक्षकों की बहाली होगी। इसके अलावा अनुकंपा पर 6421 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यानी कुल 13700 पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। सरकार की तरफ से इसको लेकर बीपीएससी को अधियाचना भेज दी गई है। इसकी बहाली प्रक्रिया शुरू हो गई है।


शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसकी जानकारी सोमवार को विधानसभा मे दी। शिक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि बीपीएससी जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। मंत्री ने सदन को बताया कि बच्चों की परेशानियों को देखते हुए ग्रीष्मकालीन कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी नहीं होंगी। स्कूलों में छोटे-मोटे कार्य को लेकर बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए प्रधानाध्यापकों को 50 हजार तक का कार्य कराने का अधिकार दिया गया है।


मंत्री ने बताया कि नीतीश सरकार में शिक्षा बजट लगभग 61 हजार करोड़ रुपए का हो चुका है। राज्य में शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। शिक्षा विभाग में हर स्तर पर काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार और 13700 पदों पर शिक्षकों की बहाली करने जा रही है। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 7279 विशेष शिक्षकों की बहाली होगी। इसके अलावा अनुकंपा पर 6421 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता