ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Teacher News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे बिहार के 32 हजार शिक्षक! तीन महीने से नहीं मिली सैलरी, क्या है वजह?

Bihar Teacher News: बिहार के करीब 32 हजार शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इन शिक्षकों को पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं मिल सकी है। तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण अब इन शि

Bihar Teacher News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के करीब 32 हजार शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इन शिक्षकों को पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं मिल सकी है। तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण अब इन शिक्षकों की हालत खराब होने लगी है। ये सभी नियोजित शिक्षक फर्स्ट फेज की सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद विशिष्ट शिक्षक बने थे। शिक्षा विभाग द्वारा लगातार समीक्षा करने के बावजूद अभी तक शत प्रतिशत विशिष्ट शिक्षकों को वेतन नहीं मिल सका है।


दरअसल, बिहार में पहले चरण की सक्षमता परीक्षा पास कर नियोजित शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक बने टीचर की संख्या 1 लाख 72 हजार से अधिक है। 1 जनवरी 2025 के प्रभाव से इन सभी शिक्षकों को नए वेतनमान का लाभ देना था लेकिन विभाग द्वारा लगातार समीक्षा के बावजूद अब भी पहले चरण में नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बने करीब 32 हजार शिक्षकों को तीन महीने से वेतन नहीं मिल सका है।


1 लाख 72 हजार शिक्षकों में से करीब डेढ़ लाख विशिष्ट शिक्षकों को नए वेतनमान के अनुसार सैलरी देने की सभी प्रक्रिया पूरी कर जिलों को आदेश जारी किया गया है। इसमें से एक लाख चालीस हजार शिक्षकों के वेतन का भुगतान भी किया जा चुका है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। वहीं दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों के सैलरी से संबंधित कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है।


शिक्षा विभाग ने कहा है कि विशिष्ट शिक्षकों को जल्द से जल्द प्रान नंबर आवंटित किया जाए। विशिष्ट शिक्षकों का डाटा HRMS पोर्टल के जरिए ऑन बोर्डिंग करने का काम विभाग के स्तर से किया जाएगा। दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षक्षों की संख्या 65 हजार है। इससे पहले एक लाख 72 हजार नियोजित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक के तौर पर अपना योगदान कर चुके हैं। इनमें से करीब 32 हजार शिक्षकों को अबतक पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिल सका है, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक हालात बिगड़ने लगे हैं।