ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Teacher News: सूबे के सभी मिडिल स्कूलों से एक-एक शिक्षक की मांगी गई रिपोर्ट, करना होगा यह काम, जानें...

Bihar Teacher News: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ (समग्र शिक्षा) को पत्र भेजा है. अगले शैक्षणिक सत्र से मिडिल स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा की पढ़ाई होगी.इसे लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Bihar Teacher News, Computer teacher, कंप्यूटर शिक्षक,Education Department, ACS S. Siddharth, teachers samman, शिक्षक सम्मान, शिक्षा विभाग, बिहार समाचार
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Teacher News:  शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. विभाग ने सभी सरकारी मध्य विद्यालय से एक शिक्षक को चिन्हित कर रिपोर्ट देने को कहा है. इस संबंध में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ (समग्र शिक्षा) को पत्र भेजा है.

अब कंप्यूटर सीखेंगे मध्य विद्यालय के बच्चे

शिक्षा विभाग के पत्र में कहा गया है कि सूबे के सभी मध्य विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई की जानी है. इसके लिए एक-एक कंप्यूटर शिक्षक को नामित कर उनकी सूची भेजें. आगामी शैक्षणिक वर्ष से वर्ग 6-8 तक कंप्यूटर की शिक्षा दी जानी है. इसके लिए कंप्यूटर के जानकार शिक्षक का होना जरूरी है. उन सभी विद्यालयों में जहां कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई होती है वहां एक शिक्षक को कंप्यूटर शिक्षक के रूप में नामित करना है.

मध्य विद्यालय के शिक्षकों को मिलेगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कंप्यूटर में दक्ष, रूचि रखने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता देते हुए कंप्यूटर शिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया जाना है. ऐसे में डीईओ-डीपीओ कक्षा 6-8 तक की पढ़ाई वाले विद्यालयों में एक शिक्षक को नामित कर रिपोर्ट भेजें.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता