ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR TEACHER NEWS : 'सर हेडमास्टर साहब स्कूल में पीटते हैं, हाजरी भी नहीं बनाने देते ...', टीचर ने प्रिंसिपल के खिलाफ दर्ज करवाया केस; जानिए वजह

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के सासाराम स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने हेडमास्टर के ऊपर केस दर्ज करवाया है। प्रधानाध्यापक पर टीचर को प्रताड़ित करने का आरोप है।

BIHAR TEACHER NEWS
BIHAR TEACHER NEWS
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के शिक्षा विभाग के अंदर हर दिन कोई न कोई ऐसी खबरें निकल कर सामने आती ही रहती है जो सुर्ख़ियों में बनी रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहार के सासाराम जिले से निकलकर सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर उस स्कूल के ही शिक्षक ने केस दर्ज करवाया है। इस मामले में प्राधानाध्यापक पर आरोप लगाया गया है कि वो हाजिरी बनाने से रोकते हैं और शिक्षक को गाली देकर उनके साथ मारपीट करते हैं। यह पूरा मामला कच्छवां थाना क्षेत्र के मंगराव स्थित राधा कृष्ण विद्यालय का है। 


जानकारी के मुताबिक, मंगराव स्थित राधा कृष्ण विद्यालय में तैनात शिक्षक देवरंजन सिंह ने स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर पर केस दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वो स्कूल पहुंचते हैं तो स्कूल के प्रभारी एचएम अमजद अली उन्हें हाजिरी बनाने से रोकते हैं और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। उनके तानाशाही रवैये से वो रोजाना तंग रहते हैं। 


इस मामले में शिक्षक ने आरोप लगाया है कि जब प्रभारी हेडमास्टर से छुट्टी मांगते हैं तो वो रिजेक्ट कर देते हैं। इतना ही नहीं,  स्कूल आ जाने के बाद उनकी हाजिरी काट देते हैं। शिक्षक ने आवेदन में लिखा कि 6 फरवरी को सुबह 9.30 बजे वो स्कूल पहुंचे। जैसे ही वो स्कूल में प्रवेश किए वहां मौजूद प्रभारी हेडमास्टर ने उनसे गाली-गलौज किया और हाजिरी बनाने से रोकने लगे।  जब उनसे वजह पूछी गयी कि आखिर इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहे हैं तो हेडमास्टर और भड़क गए और अभद्र गालियां देकर वो मारने भी लगे। 


इधर, इस दौरान हेडमास्टर ने उनके बाएं हाथ को मरोड़ दिया और कहा कि भाग जाओ, रास्ते में बताते हैं। जान से मारने की धमकी का भी आरोप शिक्षक ने हेडमास्टर पर लगाया है। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है तो शिक्षा विभाग और स्कूल के अन्य शिक्षकों में इसे लेकर चर्चा छिड़ी हुई है।