ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर

बिहार में आंधी-बारिश का कहर: अबतक सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख

Bihar News: बिहार में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में शुक्रवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी और बारिश के कारण राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में भारी तबाही हुई है। बारिश और आंधी के कारण पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में अबतक सात लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सात लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। 


सीएम सम्राट चौधरी के कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि राज्य में वज्रपात से भोजपुर में 01, पटना में 01, समस्तीपुर में 01 और पूर्वी चंपारण में 01 तथा आंधी-तूफान/तेज वर्षा से पेड़ गिरने के कारण दबकर पटना में 02 एवं वैशाली में 01 व्यक्ति की मृत्यु पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता