ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार STET में धांधली का विरोध, अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का फूंका पुतला

PATNA : सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एसटीईटी 2019 के पेपर 1 और पेपर 2 का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी किये जाने के बाद बिहार में आंदोलन शुरू हो गया है.

बिहार STET में धांधली का विरोध, अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का फूंका पुतला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एसटीईटी 2019 के पेपर 1 और पेपर 2 का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी किये जाने के बाद बिहार में आंदोलन शुरू हो गया है. टीईटी एसटीईटी उतीर्ण अभ्यर्थी लगातार सड़क और सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध कर रहे हैं. अभ्यर्थियों ने बहाली प्रक्रिया में बड़ी धांधली का आरोप लगाया है. मेरिट लिस्ट तैयार करने में भारी अनियमितता की बात सामने आ रही है. 

बिहार STET में धांधली का विरोध, अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का फूंका पुतला


बुधवार को टीईटी एसटीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का पुतला दहन किया. अभ्यर्थियों ने सरकार से इस विषय में ध्यान देने की अपील की है. कैंडिडेट का आरोप है कि बहाली में धांधली की गई है. बड़ी संख्या में उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट से बाहर हो गए हैं, जिन्हें बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि उनकी नौकरी पक्की है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नौकरी पक्की होने की बात कही थी. 


बिहार STET में धांधली का विरोध, अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का फूंका पुतला


उधर राष्ट्रीय जनता दल ने भी एसटीइटी परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन किया. पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि सरकार के मंत्री मेरिट लिस्ट के नाम पर बहुत बड़ी धांधली कर रहे हैं, जिससे मेहनती अभ्यर्थियों को का भविष्य खराब हो रहा है. वे हतोत्साहित होकर भूखमरी से पीड़ित रहे हैं. हमारी मांग है कि उत्तीर्ण सभी अभ्यार्थियों को नौकरी दें. शिक्षा मंत्री अपने पुराने बयान पर कायम रहे और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नौकरी दें.