ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का डेट आया सामने, पेपर लीक के कारण रद्द हो गया था एग्जाम

PATNA: पेपर लीक के कारण रद्द हो चुकी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का डेट सामने आया है। आगामी 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आयोग न

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का डेट आया सामने, पेपर लीक के कारण रद्द हो गया था एग्जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पेपर लीक के कारण रद्द हो चुकी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का डेट सामने आया है। आगामी 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आयोग ने राज्य के सभी डीएम को पत्र लिखा है।


आयोग की तरफ से डीएम को लिखे पत्र के मुताबिक, बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 7,11,18,21,25, और 28 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे सिर्फ एक पाली में होगी। कुल 21 हजार 391 खाली पदों के लिए करीब 18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।


इससे पहले साल 2023 में 1 अक्टूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसका पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की बात सामने आने के बाद सरकार ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। जिसे अब दोबारा आयोजित किया जा रहा है।


सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर ईओयू ने खुलासा किया है कि जिस संजीव मुखिया ने नीट का पेपर लिक किया था उसी ने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक किया है। परीक्षा के चार दिन पहले पेपर को लीक कर उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचा दिया गया था।