ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : शराबियों को पकड़ने पर पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, गाड़ियां तोड़ी, लाठी-डंडों से पीटकर दो जवानों को किया घायल

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ें किसी भी तरह के कारोबार करना क़ानूनी जुर्म माना गया है। इसको लेकर राज्य में अलग से पुलिस प्रसाशन

बिहार : शराबियों को पकड़ने पर पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, गाड़ियां तोड़ी, लाठी-डंडों से पीटकर दो जवानों को किया घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ें किसी भी तरह के कारोबार करना क़ानूनी जुर्म माना गया है। इसको लेकर राज्य में अलग से पुलिस प्रसाशन की भी वयवस्था की गयी है।  लेकिन, इसके बाबजूद आये दिन यह सुनने को आता है कि शराब कारोबारी अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया।  इसी कड़ी में ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब कारोबारी को अरेस्ट करने गयी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। 


दरअसल, समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी प्रखंड के बलहा चौक के पास रविवार की देर रात छापेमारी से लौट रहे उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो के शीशे तोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है। जख्मी पुलिसकर्मियों की चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में कराई जा रही है।


बताया जा रहा है कि, रविवार देर रात उत्पाद विभाग के दारोगा संजय कुमार अपनी टीम के साथ मोहनपुर में छापेमारी कर पटोरी के रास्ते जिला मुख्यालय लौट रहे थे। तभी अचानक बलहा गांव के पास टीम ने शक के आधार पर दो लोगों को पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के लिए भीड़ जमा हो गई , तथा उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में जख्मी दो पुलिस जवान घायल हो गए। इनमें मुकेश पासवान एवं कुमार पार्वती चौधरी का नाम शामिल है।  इनका इलाज चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में कराई जा रही है। सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।


इधर, इस मामले को पुलिस ने कई लोगों को अरेस्ट किया है। दो युवकों को पकड़ने के बाद अचानक ग्रामीण उग्र हो गए। और भीड़ ने उत्पाद टीम पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसमें उत्पाद टीम के वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची अतरिक्त  पुलिस बल ने स्थिति पर काबू पाया। इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है।