ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : शराबबंदी कानून तोड़ने पर एक्शन, एएलटीएफ ने 7 महीनों में की 40 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. बावजूद इसके आए दिन शराब की बरामदगी होती है. इसको लेकर पुलिस की एंटी लिकर टास्क फोर्स ने आकड़े जारी किये हैं. जिसके मुताबिक, पिछल

बिहार : शराबबंदी कानून तोड़ने पर एक्शन, एएलटीएफ ने 7 महीनों में की 40 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. बावजूद इसके आए दिन शराब की बरामदगी होती है. इसको लेकर पुलिस की एंटी लिकर टास्क फोर्स ने आकड़े जारी किये हैं. जिसके मुताबिक, पिछले सात महीने में 40 हजार से ज्यादा शराब के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. जनवरी से जुलाई तक शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने 52770 प्राथमिकी दर्ज की और 73413 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 


मिली जानकारी के मुताबिक, शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर एंटी लिकर टास्क फोर्स की 233 टीमों का गठन किया गया है. पुलिस की विभिन्न एजेंसियों द्वारा 7 महीने में कुल 73413 गिरफ्तरियां की गई, जिसमें एएलटीएफ ने आधे से अधिक गिरफ्तारी की. एएलटीएफ द्वारा 7 महीनों में 40074 गिरफ्तारियां की गई.


आंकड़े के अनुसार, एएलटीएफ के गठन से पहले वर्ष 2018, 2019, 2020 और 2021 में क्रमश: 4012, 4313, 3802 और 5522 एफआईआर दर्ज की गई थी. वहीं एएलटीएफ के गठन के बाद पिछले सात महीनों में 52770 मामले शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़े दर्ज किए गए. जनवरी में 4357,फरवरी में 4118, मार्च में 5422, अप्रैल में 4490, मई में 6255, जून में 6992 और जुलाई में 8440 गिरफ्तारी एएलटीएफ के द्वारा की गई.

टैग्स