ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार शिक्षक नियोजन: दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 2 अगस्त से होगी काउंसिलिंग

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. विभाग की ओर से द्वितीय चक्र के रिवाइज्ड प्रोग्राम की डिटेल में जानकारी दी गई है. 2 अगस्त से नगर

बिहार शिक्षक नियोजन: दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 2 अगस्त से होगी काउंसिलिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. विभाग की ओर से द्वितीय चक्र के रिवाइज्ड प्रोग्राम की डिटेल में जानकारी दी गई है. 2 अगस्त से नगर निकाय, 4 अगस्त से प्रखंड नियोजन इकाई और 9 अगस्त से पंचायत नियोजन इकाई की काउंसिलिंग की जाएगी. 


बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक और बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक की काउंसलिंग का डेट जारी कर दिया गया है. 2 अगस्त को नगर निकाय की काउंसलिंग, 4 अगस्त को प्रखंड स्तर पर काउंसलिंग और  9 अगस्त को पंचायत नियोजन काउंसलिंग प्रखंड और जिला स्तर पर की जाएगी. दूसरे राउंड की कार्रवाई से संबंधित आवश्यक दिशा-निदेश और नियोजन संबंधी गतिविधि का निर्धारण किया गया है.


1. नगर निकाय में  02.08.2021
2. प्रखंड नियोजन इकाई में 04.08.2021
3. पंचायत नियोजन इकाई में 09.08.2021


गौरतलब हो कि नियुक्ति संबंधी निर्धारित प्रक्रिया अन्तर्गत अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन निर्धारित समय-सीमा में जिन नियोजन इकाई द्वारा किया जा चुका है. उन नियोजन इकाइयों के द्वारा ही उक्त तिथि पर कॉन्सिलिंग की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही प्रथम चक्र के कॉन्सिलिंग में जिन नियोजन इकाइयों के कॉन्सिलिंग की प्रक्रिया नहीं हो पायी और चयन सूची में गड़बड़ी पाए जाने पर कॉन्सिलिंग की प्रक्रिया स्थगित या रद्द करने की अनुशंसा की गयी है.


बिहार शिक्षक नियोजन: दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 2 अगस्त से होगी काउंसिलिंग


बिहार शिक्षक नियोजन: दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 2 अगस्त से होगी काउंसिलिंग