ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

शपथ ग्रहण LIVE : नीतीश पहुंचे राजभवन

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री पद पर सातवीं बार शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार राज भवन पहुंच गए हैं. राज भवन के राजेंद्र मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. सीएम नी

शपथ ग्रहण LIVE : नीतीश पहुंचे राजभवन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री पद पर सातवीं बार शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार राज भवन पहुंच गए हैं. राज भवन के राजेंद्र मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राज भवन पहुँच गए हैं.


नीतीश कुमार के अलावे जेडीयू और बीजेपी के साथ-साथ हिंदुस्तानी युवा मोर्चा और वीआईपी पार्टी के भी सदस्य आज कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इसके अलावा बिहार में दो डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी भी शपथ लेंगी. 


जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल, शीला मंडल जबकि बीजेपी कोटे से दो डिप्टी सीएम के अलावे मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामसूरत राय, शिवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान शपथ लेंगे. जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से और वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी शपथ लेंगे.


राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिवादन किया है. कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले मंत्रियों से उन्होंने मुलाकात की है.