ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : शादी समारोह से लौटने के दौरान तेज रफ़्तार कार ने मारी पलटी, दो दोस्तों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रहे है। हा

बिहार : शादी समारोह से लौटने के दौरान तेज रफ़्तार कार ने मारी पलटी, दो दोस्तों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रहे है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर लगातार सड़क सुरक्षा अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन, इसके बाबजूद इसमें कोई ख़ासा कमी नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरगांबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में नवीनगर थाना क्षेत्र के नाउर गांव के पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों झारखंड से लौट रहे थे इसी दौरान कार पलट गई। दोनों मृतक रोहतास जिले के डेहरी थाना मुख्यालय के निवासी थे। मृतकों की पहचान रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पटेल गली निवासी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार (39 वर्ष) एवं उमेश प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, दोनों झारखंड के जपला शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होकर वापस डेहरी लौट रहे थे। इसी दौरान नाउर गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सुचना के मिलने बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 


इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नवीनगर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन चीत्कार मारकर रोने लगे। दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।