ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : शादी -पार्टी में अब ' ठांय-ठांय' पड़ेगी भारी, चौकीदार के साथ - साथ तीसरी आंख रखेगी हर कदम पर नजर

PATNA : बिहार में हर्ष फायरिंग की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर बिहार पुलिस पहले से अधिक एक्टिव नजर आ रही है। इस पर लगाम लगाने को लेकर तरह - तरह की योजनाएं भी बनाई जा

बिहार : शादी -पार्टी में अब ' ठांय-ठांय' पड़ेगी भारी, चौकीदार के साथ - साथ तीसरी आंख रखेगी हर कदम पर नजर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में हर्ष फायरिंग की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर बिहार पुलिस पहले से अधिक एक्टिव नजर आ रही है। इस पर लगाम लगाने को लेकर तरह - तरह की योजनाएं भी बनाई जा रही है और नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। लेकिन, इसके मामलों में आशानुसार कमी नजर नहीं आ रही है। अब इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया गया है।


दरअसल, पिछले कुछ महीनों के अंदर लगातार हो रहे हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीरता बरत रहा है। मुख्यलाय के तरफ से शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने को लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि होटल, धर्मशाला, विवाह भवन या अन्य शादी समारोह स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे का होना जरूरी है। जहां सीसीटीवी लगे होंगे, उन्हीं स्थलों पर शादी समारोह की अनुमति देने का निर्देश दिया गया है।


वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने को लेकर भी निर्देश जारी किये गए हैं। थाना परिसर में हर सप्ताह होने वाले चौकीदार परेड के दौरान वे गांवों में अगले सप्ताह आयोजित शादी समारोह की जानकारी थानेदारों को देंगे। इसकी भी जानकारी चौकीदार को देनी होगी कि किन शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की संभावनाएं हैं। सूचना मिलते ही संबंधित थाना के थानेदार विवाह स्थल पर जाकर लोगों को सतर्क और जागरूक करेंगे। उन्हें बताएंगे कि हर्ष फायरिंग से क्या नुकसान हो सकता है। इसको लेकर किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।



इधर, जहां शादी समारोह होगा, वहां के संबंधित थानाध्यक्षों पर वर और वधु पक्ष से आने वाले लोगों की संख्या का सही पता लगाने का दायित्व होगा। यह भी पता लगाना होगा कि दोनों पक्षों से आने वाले लोग कहां ठहरने वाले हैं। वे जिन जगहों पर रुकने वाले होंगे, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हों, यह भी सुनिश्चित करना होगा। इससे पता चल सकेगा कि आने वाले किन लोगों के पास हथियार है और वे कब फायरिंग की तैयारी कर रहे हैं। सीसीटीवी में ऐसा दिखने पर तुरंत वहां पुलिस अधिकारी पहुंचेंगे और जरूरी कार्रवाई करेंगे।