ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार से पूरा होगा संकल्प: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री बोले.. प्राण दांव पर लगाकर लोगों को जगाने आए हैं.. बता दिया भारत कैसे बनेगा हिंदू राष्ट्र

PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आज चौथे दिन की हनुमंत कथा आयोजित हो रही है। पटना में महावीर मंदिर में बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद बागेश्वर धाम के पीठा

बिहार से पूरा होगा संकल्प: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री बोले.. प्राण दांव पर लगाकर लोगों को जगाने आए हैं.. बता दिया भारत कैसे बनेगा हिंदू राष्ट्र
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आज चौथे दिन की हनुमंत कथा आयोजित हो रही है। पटना में महावीर मंदिर में बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निर्धारित समय पर तरेत स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और चौथे दिन की हनुमंत कथा शुरू की। इससे पहले बाबा बागेश्वर ने एक बार फिर अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि बिहार से ही उनका संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अपनी जान को दांव पर लगाकर लोगों को जगाने आए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।


चौथे दिन की हनुमंत कथा शुरू करने से ठीक पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका जो संकल्प है वह बिहार से ही पूरा होता दिख रहा है। बिहार की आबादी लगभग 13 करोड़ के आसपास है। इस हनुमंत कथा के माध्यम से लोगों से एक बात कहते हैं कि यहां से जब लौटना तो एक संकल्प लेकर जाना। उन्होंने कहा कि जिस दिन बिहार के 13 करोड़ लोगों में से पांच करोड़ लोग भी अपने घर के बाहर धर्म का ध्वज लगा लेंगे और माथे पर तिलक लगाकर घर से निकलने लगेंगे उसी दिन भारत हिंदू रास्ट्र की ओर अग्रसर हो जाएगा। 


उन्होंने कहा कि इस कथा के माध्यम से प्रार्थना करेंगे, आप लोगों को ही अपनी संस्कृति को बचाना है और आपको ही सनातन धर्म का संरक्षण करना है, हम तो अपने प्राण दांव पर लगाकर लोगों को जगाने आए हैं और जबतक लोग जग नहीं जाते हैं उन्हें जगाते रहेंगे। रामचरितमानस का पाठ, मस्तक पर तिलक और सभी सनातन धर्म के लोगों को अपने घरों के बाहर ध्वज लगाना चाहिए ताकि अगली बार जब कथा करने आएं तो बिहार राममय नजर आए। हम ये इसलिए नहीं कह रहे हैं कि हम किसी को धर्म से बांधना चाह रहे हैं बल्कि इसलिए यह बात बता रहे हैं कि जिस घर में राम की पूजा होती है उस घर की रक्षा हनुमान करते हैं।