ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार से गुजर रहा है ट्रफ लाइन, अगले 2 दिनों तक पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

PATNA : सही समय पर बिहार में मानसून प्रवेश कर गया है. जिसके बाद से राज्य के सभी इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक बारिश होती

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : सही समय पर बिहार में मानसून प्रवेश कर गया है. जिसके बाद से राज्य के सभी इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक बारिश होती रहेगी. वहीं राज्य के पश्चिमी भाग में शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है . 

दक्षिण-पश्चिम मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल राज्य से होकर ही गुजर रही है. जिस कारण आजकल राज्य में भारी बारिश हो रही है. पटना में  पिछले चौबीस घंटे में 94.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आरा, बक्सर एवं कैमूर के आसपास के इलाकों में शनिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बता दें कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से ट्रफ लाइन गुजर रही है, वहीं असम में चक्रवाती हवाएं चल रही है. ट्रफ लाइन का असर पटना, गया सहित सभी इलाकों में देखा जा रहा है.