ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई सीओ को किया सस्पेंड, राजस्‍व विभाग के अन्य अधिकारियों पर भी एक्शन

PATNA : बिहार सरकार ने राजस्व विभाग के कई अधिकारियों पर एक्शन लिया है. काम में गड़बड़ी करने और अपने सीनियर अफसरों की बात नहीं मानने को लेकर इन अफसरों के ऊपर कार्रवाई की गई है. क

बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई सीओ को किया सस्पेंड, राजस्‍व विभाग के अन्य अधिकारियों पर भी एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने राजस्व विभाग के कई अधिकारियों पर एक्शन लिया है. काम में गड़बड़ी करने और अपने सीनियर अफसरों की बात नहीं मानने को लेकर इन अफसरों के ऊपर कार्रवाई की गई है. कई अंचलों के अधिकारियों पर सरकार ने एक्शन लिया है.


बिहार में इस महीने राजस्व विभाग के लगभग दर्जन भर क्षेत्रीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. कई अफसरों को निलंबित किया गया है. जबकि कई अधिकारियों को निंदन की सजा दी गई है. किशनगंज जिला के दीघलबैंक की अंचलाधिकारी श्‍वेता राज को सस्पेंड किया गया है. इसी तरह बक्सर के सिमरी के सीओ अनिल कुमार और बेगूसराय जिला के बछवाड़ा की सीओ नेहा कुमारी को भी निलंबित किया गया है. इनके ऊपर काम में लापरवाही बरतने और अपनी मर्जी से काम करने का आरोप है.


उधर समस्तीपुर जिला के सिंघिया के तत्कालीन सीओ संतोष कुमार और  कल्याणपुर के सीओ अभय पद दास के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. इनके ऊपर भी गंभीर आरोप लगे हैं. कटैया के तत्कालीन सहायक चकबंदी पदाधिकारी देवराज स्वामी कार्तिकेय के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. गोपालगंज जिले के कुचायकोट के तत्कालीन सीओ चौधरी राम के रिटायरमेंट के बाद उनके खिलाफ पहले से चल रही विभागीय कार्यवाही को पेंशन से जोड़ा दिया गया है.


इसी तरह पटना सदर के वर्तमान सीओ जितेंद्र कुमार पांडेय को निंदन की सजा मिली है. इनके ऊपर आरोप है कि इन्होंने आदापुर में सीओ रहने के दौरान बिना अतिक्रमण हटाए अतिक्रमण मुक्ति की रिपोर्ट दे दी थी. दरभंगा जिला के बहेड़ी के तत्कालीन सीओ विमल कुमार कर्ण पर आरोप लगा कि उन्होंने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत पारित 9 आदेशों को लागू नहीं किया है.