ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार सरकार ने डेंगू को महामारी मनाने से किया इंकार, डेंगू को लेकर राष्ट्रीय स्तर का आंकड़ा किया जारी

PATNA : नीतीश सरकार ने बिहार में फैले डेंगू को महामारी मानने से इंकार कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कहा है कि देश भर में डेंगू के मामले सामने आ रहे है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार ने बिहार में फैले डेंगू को महामारी मानने से इंकार कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कहा है कि देश भर में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं लिहाजा बिहार में डेंगू को महामारी बताना ठीक नहीं है प्रधान सचिव ने सरकार के बचाव में डेंगू का नेशनल डाटा जारी किया है।


स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव के मुताबिक डेंगू के सबसे अधिक मामले कर्नाटक में सामने आए हैं। कर्नाटक में 12 हजार से ज्यादा लोग डेंगू से प्रभावित हैं जबकि महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तराखंड में 7 हजार से ज्यादा लोग।  गुजरात में लगभग 6 हजार और तमिलनाडु, केरल में 3 हजार से ज्यादा लोग डेंगू से पीड़ित हैं। बिहार में यह आंकड़ा 22 सौ से ऊपर पहुंचा है। 


स्वास्थ्य विभाग में डेंगू को लेकर जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक बिहार में अब तक कुल 2204 डेंगू के मामले सामने आए हैं जिनमें सबसे ज्यादा 1647 मरीज पटना में हैं।  चिकनगुनिया के 247 मरीज मिले हैं जिनमें पटना के 224 शामिल है। यहां से गुरुवार की शाम तक के हैं। 


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा है कि डेंगू प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए केंद्रीय टीम पटना पहुंच चुकी है।  इस टीम ने कुल 9 अधिकारी शामिल है। बिहार का स्वास्थ्य विभाग केंद्रीय टीम के दिशा निर्देशों पर काम कर रहा है।