ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार सरकार नहीं कम करायेगी प्याज के दाम, सस्ते दर पर प्याज देने के केंद्र सरकार के ऑफर को सूबे के मंत्री ने ठुकराया

PATNA : बिहार सरकार सूबे के लोगों को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध नहीं करायेगी. केंद्र सरकार ने सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराने का ऑफर दिया था. बिहार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार सूबे के लोगों को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध नहीं करायेगी. केंद्र सरकार ने सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराने का ऑफर दिया था. बिहार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने केंद्र सरकार के ऑफर को सीधे नकार दिया है. मंत्री ने कहा कि बिहार में प्याज की कोई जमाखोरी, कालाबाजारी नहीं हो रही है. लिहाजा बिहार सरकार कुछ नहीं कर सकती है. 

रामविलास पासवान ने दिया है सस्ते दर पर प्याज देने का ऑफर
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सभी राज्यों को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराने का ऑफर दिया है. पासवान ने कहा है कि केंद्र सरकार के पास 35 हजार टन प्याज स्टॉक में पड़ा है. जो भी राज्य सरकार चाहे वो केंद्र से प्याज ले सकती है. पासवान के एलान के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों की सरकार ने सस्ते दर पर लोगों को प्याज उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है.  लेकिन बिहार सरकार ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया है.

बिहार के मंत्री बोले-हम कुछ नहीं करेंगे
बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने आज कहा कि उन्हें पता है कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सस्ते दर पर प्याज देने का ऑफर दिया है. लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार से कोई बात नहीं की है. बिहार सरकार सस्ते दर पर प्याज लेने के लिए केंद्र सरकार से बात करने का कोई इरादा भी नहीं रख रही है. मंत्री मदन सहनी ने कहा कि राज्य सरकार ने जांच करा लिया है. बिहार में प्याज की जमाखोरी और कालाबाजारी नहीं हो रही है. इसलिए राज्य सरकार कुछ नहीं कर सकती है.