ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिना राशन कार्ड वाले बिहार के 10 लाख परिवार को भी मिलेंगे 1 हजार रुपये, शहर में रहने वाले भी किए जा रहे चिन्हित

PATNA : लॉकडाउन के चलते प्रभावित वैसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वैसे 9 लाख 70 हजार परिवार की पहचान कर ली गई है. वैसे लोगों को भी तत्काल एक हजार रुपये की सहायता करने का

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के चलते प्रभावित वैसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वैसे 9 लाख 70 हजार परिवार की पहचान कर ली गई है. वैसे लोगों को भी तत्काल एक हजार रुपये की सहायता करने का निर्णय बिहार सरकार ने लिया है. 

जीविका समूह के सर्वे के आधार पर सही पाये जाने वाले परिवारों के पहली सहायता राशि दी जाएगी.  सीएम नीतीश कुमार ने तत्काल राशि मुहैया कराने का आदेश दिया है.  इसकी जानकारी देते हुए राज्य के सूचना सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि जीविका समूह ने ऐसे 9 लाख 70 हजार परिवारों की पहचान कर ली है और बाकी के कार्य जारी हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लंबित त्रुटिपुर्ण राशन कार्डों की जांच की जा रही है.  36 लाख आवेदनों में 11 लाख 28 हजार सही पाये गये हैं और बाकी की प्रक्रिया जारी है. 


वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की तरह अब शहर में रहने वाले राशन कार्ड विहीन चिन्हित परिवारों को भी राज्य सरकार एक हजार सहायता राशि देगी. सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को इसे लेकर सर्वे कराने का निर्देश नगर विकास एवं आवास विभाग को दिया है. इसका सर्वे नेशनल लाइवलीहुड मिशन से होगा. इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव तथा सभी डीएम और अनुमंडल अधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पूरी तौर पर स्पष्ट कर दें कि जीविका के माध्यम से चिन्हित सभी राशन कार्ड विहीन परिवारों को एक हजार दिए जाएंगे.