ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान(Governor Arif Mohammad Khan) आज पटना (patna)पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर स्पीकर नंदकिशोर यादव, सभापति अवधेश ना

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान(Governor Arif Mohammad Khan) आज पटना (patna)पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर स्पीकर नंदकिशोर यादव, सभापति अवधेश नारायण सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावे नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।


मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अच्छी तरह से जानते हैं कि बिहार का क्या गौरवशाली इतिहास रहा है और भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास में बिहार का क्या योगदान है, उसके नाते इस दायित्व का महत्व है उसको देखते हुए पूरी कोशिश करूंगा कि यहां कि जो गौरवशाली परंपराएं हैं, जो ऐतिहासिक धरोहर है उसके अनुरूप यहां पर अपने दायित्व का निर्वहन कर सकूं।


बता दें कि बीते 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया था।केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को केरल का गवर्नर नियुक्त किया गया था। इसी तरह जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वहीं ओडिशा के राज्यपाल को भी बदल दिया गया था।


वहीं डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का गवर्नर बनाया गया था। अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह को मणिपुर का गवर्नर बनाया गया था जबकि डॉ. विजय कुमार सिंह को मिजोरम के राज्यपाल बनाया गया था।


Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर