ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टबिहार में अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों की शिकायतों पर सरकार की होगी सीधी नजरबिहार में इंडो-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मेडिकल वीजा पर पहुंचा था भारतहिंदू बताकर मुस्लिम युवक को लेकर पहुंचे बाराती, शादी से पहले खुल गया राज, लड़की पक्ष ने बनाया बंधकटी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन का सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने सौंपा 1 करोड़ का चेकबिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टबिहार में अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों की शिकायतों पर सरकार की होगी सीधी नजरबिहार में इंडो-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मेडिकल वीजा पर पहुंचा था भारतहिंदू बताकर मुस्लिम युवक को लेकर पहुंचे बाराती, शादी से पहले खुल गया राज, लड़की पक्ष ने बनाया बंधकटी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन का सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने सौंपा 1 करोड़ का चेक

राजस्व महा-अभियान के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए फिर चलेगा विशेष अभियान, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिया यह निर्देश

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने लंबित राजस्व मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 30 जून तक 48 हजार ई-मापी मामलों और 6.60 लाख जमाबंदियों में सुधार का लक्ष्य तय किया गया है।

बिहार न्यूज
6.60 लाख जमाबंदियों में सुधार के निर्देश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लंबित आवेदनों के तेजी से निष्पादन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विभागीय समीक्षा बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले वर्ष चले राजस्व महा-अभियान के दौरान प्राप्त सभी लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। 


मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय कक्ष में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह समेत विभाग के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि पिछले वर्ष अगस्त–सितंबर में संचालित राजस्व महा-अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।


 उन्होंने कहा कि अब तक 81 प्रतिशत आवेदनों को स्कैन कर अपलोड किया जा चुका है। 31 मई तक सभी आवेदनों को अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लंबित आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की भी समीक्षा की गई। माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य में 30 जून तक चलने वाले एग्रिस्टैक अभियान को देखते हुए 6.60 लाख जमाबंदियों में सुधार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमाबंदी सुधार के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि इसके पूर्ण होने के बाद ही फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा कर किसानों को लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।


ई-मापी मामलों की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि जमीन मापी से जुड़े मामलों का निष्पादन तय समय सीमा के भीतर हो। उन्होंने कहा कि हाल में अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण करीब 48 हजार मापी के मामले लंबित हो गए हैं। सभी लंबित मामलों का निष्पादन 30 जून तक करने का निर्देश दिया गया है।


बैठक में भू अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रगति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के करीब 33 करोड़ पन्नों को स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड किया जा चुका है। इसके माध्यम से अब आम लोगों को भू अभिलेख की नकल ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक 15 लाख से अधिक लोगों को ऑनलाइन नकल उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। 


उन्होंने कहा कि राज्य के करीब आठ हजार गांवों का कैडेस्ट्रल खतियान गायब है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से विज्ञापन निकालकर लोगों से इसमें मदद ली जाएगी। अगर किसी व्यक्ति के पास वह उपलब्ध है तो वह सरकार को उपलब्ध करा सकता है। मंत्री ने भू-लगान की स्थिति की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को भू-लगान की दरों में वृद्धि की संभावनाओं पर विमर्श करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर सचिव आजीव वत्सराज, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर, उप सचिव संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी जूही कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद शंकर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।राजस्व महा-अभियान के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए फिर चलेगा विशेष अभियान, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिया यह निर्देश

राजस्व महा-अभियान के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए फिर चलेगा विशेष अभियान, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिया यह निर्देश

टैग्स

संबंधित खबरें