ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी की जिलों की रैंकिंग, जानिए.. किसने किया टॉप और कौन रहा फिसड्डी?

Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व कार्यों के निष्पादन के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी की है. आइए जानते हैं कि अप्रैल महीने में कौन सा जिला प्रथम स्थान पर रहा और कौन सा जिला फिसड्डी साबित हुआ है.

Bihar News
जिलों की रैंकिंग जारी
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अप्रैल महीने के प्रदर्शन के आधार पर जिलों की नई रैंकिंग जारी की है। बांका जिला टॉप पर रहा जबकि सारण सबसे अंतिम स्थान पर रहा। यह रैंकिंग दाखिल-खारिज, आधार सीडिंग, ई-मापी जैसे आठ मानकों पर आधारित है।


दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अप्रैल महीने की जिलों की राजस्व संबंधित कार्यों के आधार पर रैंकिंग में बांका ने शेखपुरा को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। शेखपुरा इस माह दूसरे स्थान पर चला गया है। पूर्वी चंपारण ने लंबी छलांग लगाई है और पिछले माह के 22 वें से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जहानाबाद तीसरे से चौथे स्थान पर चला गया है। बक्सर चौथे से पांचवें स्थान पर आ गया है।


अरवल सातवें से छठे तो औरंगाबाद 13 वें से सातवीं रैंक लाने में सफल रहा। कैमूर छठे से आठवें, बेगूसराय 15 वें से नौवें और सिवान 14 से 10 वें स्थान पर आ पहुंचा है। वहीं नालंदा 10 वें से 11 वें, मुजफ्फरपुर आठवें से 12 वें, भोजपुर 11 वें से 13 वें, वैशाली 30 वें से 14 वें, मधुबनी 18 वें से 15 वें, सुपौल पांचवें से 16 वें तो सीतामढ़ी 17 वें स्थान पर बरकरार है।


पूर्णिया 20 वें से 18 वें दरभंगा 12 वें से 19 वें और जमुई 16 वें से 20 वें स्थान पर आ गया है। समस्तीपुर 9 वें से 21 वें तो पटना अपनी रैंकिंग में सुधार कर 38 वें से 34 वें स्थान पर आ गया है। भागलपुर 29 वें स्थान से खिसककर 38 वें स्थान पर पहुंच गया है। अन्य जिलों में शिवहर को 22 वां, नवादा को 23 वां, किशनगंज को 24 वां, गोपालगंज को 25 वां, मुंगेर को 26 वां, गया को 27 वां, मधेपुरा को 28 वां स्थान तो सारण 29 वें और कटिहार 30 वें स्थान पर है। 


रैंकिंग का आधार

जिलों की रैंकिंग इस आधार पर की जाती है।

1. दाखिल- खारिज का पर्यवेक्षण-25 अंक 

2. परिमार्जन प्लस का पर्यवेक्षण - 25 अंक 

3. अभियान बसेरा 2 - 20 अंक 

4. आधार सीडिंग की स्थिति - 5 अंक 

5. एडीएम कोर्ट- 2.5 अंक 

6. डीसीएलआर कोर्ट- 2.5 अंक 

7. ई-मापी- 10 अंक 

8. डीएम कोर्ट- 10 अंक


किस जिले को कितने अंक मिले

रैंकिंग में 100 अंक में बांका को 65.52, शेखपुरा को 64.61, पूर्वी चंपारण को 55.87, जहानाबाद को  55.57, बक्सर को 55.22, अरवल को 53.25, औरंगाबाद को 52.53, कैमूर को 52.34, बेगूसराय को 52.02, सिवान को 51.86 और नालंदा को 51.46 अंक मिले हैं।


प्रथम 10 जिले

1. बांका

2. शेखपुरा

3. पूर्वी चंपारण

4. जहानाबाद

5. बक्सर

6. अरवल

7. औरंगाबाद

8. कैमूर

9. बेगूसराय

10. सिवान


अंतिम 10 जिले

1. सारण

2. कटिहार

3. लखीसराय

4. सहरसा

5. पश्चिमी चंपारण

6. पटना

7. अररिया

8. रोहतास

9. खगड़िया

10. भागलपुर


मुख्यालय स्तर से जिलों की कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग की जा रही है। विभाग के अपर मुख्य सचिव और सचिव के साथ मेरे द्वारा कई जिलों में जाकर भी समीक्षा बैठक की गई है। इससे कार्यप्रणाली में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। दोषी अधिकारियों के निलंबन के साथ कई अन्य तरह के निर्णय लिये जा रहे हैं ताकि आमजनों को राजस्व विभाग की सेवायें सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हों।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता