ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Rain: आज से बिहार के इन जिलों में भीषण बारिश, मॉनसून के स्वागत के लिए हो जाइए तैयार

Bihar Rain: बिहार के इन जिलों में आज से भारी बारिश का अलर्ट, सीमांचल में वज्रपात की भी चेतावनी। 17-20 जून तक मानसून की राज्य में पूरी तरह एंट्री, 42 डिग्री गर्मी से मिलेगी राहत।

Bihar Rain
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Rain: बिहार में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर की भीषण गर्मी के बीच अब राहत की खबर है। मौसम विभाग ने 15 जून 2025 से उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है और 17-20 जून तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज आंधी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।


मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक 15-16 जून से उत्तर बिहार के जिलों सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और सीमांचल के अररिया, किशनगंज, और पूर्णिया में बारिश शुरू हो जाएगी। इन इलाकों में तेज आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मानसून के आगमन के दौरान बढ़ी नमी, पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का मिलन और उच्च तापमान के कारण मौसम अस्थिर ही रहेगा।


शनिवार, 14 जून को बिहार के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। डेहरी (रोहतास) में तापमान सबसे ज्यादा 42.2°C, छपरा में 40.8°C, पटना में 40.4°C, गया में 41°C और दरभंगा में 40°C रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। हालांकि पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और कैमूर जैसे जिलों में अभी भी हीटवेव का असर रहेगा।


बिहार में मानसून आमतौर पर 10-12 जून के बीच आता है, लेकिन इस साल देरी के कारण 17-20 जून तक इसकी एंट्री संभावित है। IMD ने 27 मई को केरल में मानसून की शुरुआत की थी और अब यह बिहार की ओर बढ़ रहा है। सीमांचल के रास्ते किशनगंज से मानसून के प्रवेश की उम्मीद है