ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : प्रचंड गर्मी का सितम, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा; आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

PATNA : बिहार में सूरज आग उगल रहा है, कई जिलों का तापमान 43 डिग्री भी पार कर गया है। इस भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। हालांकि मौसम विभाग ने आज राज्य क

बिहार : प्रचंड गर्मी का सितम, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा; आज इन जिलों में हो सकती है बारिश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सूरज आग उगल रहा है, कई जिलों का तापमान 43 डिग्री भी पार कर गया है। इस भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। हालांकि  मौसम विभाग ने आज राज्य के 10 जिलों में बारिश की आशंका जताई है। इसके बाद भी राज्य के 12 जिले हीट वेव या सीवियर हीट वेव की चपेट में हैं।  शनिवार को 43.3 डिग्री के साथ शेखपुरा, औरंगाबाद और भोजपुर में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। पटना में 1.3 डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रहा।


वहीं, रविवार से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव आने के प्रबल आसार हैं। रविवार को राज्य के चार जिलों में लू की स्थिति रहेगी जबकि दस जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश हो सकती है। रविवार के बाद पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकतर शहरों में अधिकतम पारा चार डिग्री गिरेगा। साथ ही रविवार को किशनगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही  14 जून तक उत्तर बिहार के जिलों में छिटपुट बारिश से राहत मिलेगी। पूर्वी बिहार व आसपास में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बनी है।


मौसम विभाग के तरफ से आज जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार का नाम शामिल है। यहां मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश हो सकती है। वहीं,  पटना, सारण, शेखपुरा और औरंगाबाद में लू की चेतावनी दी गई है। 


आपको बताते चलें कि, फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तो वहीं लू ने लोगों को घर में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि कुछ जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।