ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: PM मोदी को दुनिया के सभी बड़े देश के नेता करते हैं सम्मान- बिहार बीजेपी

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ अपनी जि़ंदगी

Bihar Politic, बिहार न्यूज, बिहार भाजपा, प्रवक्ता अरविंद सिंह, बिहार समाचार
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ अपनी जि़ंदगी के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक और प्रेरणादायक बातचीत की है. जिसमें उनके बचपन, सार्वजनिक जीवन की यात्रा, वैश्विक मुद्दे और भारत की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे.वैश्विक शांति में भारत की भूमिका पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "जब भी हम शांति की बात करते हैं, तो दुनिया हमारी बात सुनती है क्योंकि भारत महात्मा गांधी और गौतम बुद्ध की भूमि है। 

हम न तो प्रकृति के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहते हैं और न ही राष्ट्रों के बीच संघर्ष को बढ़ावा देना चाहते हैं। हम शांति के लिए खड़े हैं और दुनिया में जहां भी हम शांति निर्माता के रूप में कार्य कर सकते हैं, करने के साथ हमने उस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दुनिया में सभी बड़े देश वं नेता उनका सम्मान करते हैं और उन्हें शांति के सिपाही और एक दोस्त की तरह देखते हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का ऐसे देशों के नेता भी उनका सम्मान करते हैं, जहाँ युद्ध चल रहे हैं। चाहे बात अमेरिका-चीन की हो, यूक्रेन-रूस की हो, या बात इज़राइल-फिलिस्तीन या मिडिल ईस्ट की हो। उनका हर जगह सम्मान होता है और विश्वास के निगाह से दुनिया देखती है।