ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: जेडीयू महासचिव का कन्हैया कुमार पर पलटवार, कांग्रेस पार्टी को बिहार के पलायन की चिंता छोड़ अपनी पार्टी में हो रहे पलायन पर ध्यान देना चाहिए

Bihar Politics: जेडीयू ने कहा है कि बिहार को सिर्फ़ नारेबाज़ी नहीं, ठोस काम चाहिए और वह काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं. नीतीश कुमार की सरकार ने रोजगार देने और पलायन रोकने के लिए बड़े फैसले लिए हैं.

Bihar Politics,JDU general secretary, Ranjit Jha,Congress leader, Kanhaiya Kumar, बिहार न्यूज, बिहार समाचार, पलायन,कन्हैया कुमार, कांग्रेस, जेडीयू महासचिव, रंजीत झा
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Politics: जेडीयू ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा है कि कांग्रेस को बिहार के पलायन की चिंता करने से पहले अपनी पार्टी में हो रहे तेज़ी से पलायन पर ध्यान देना चाहिए.  जनता दल यू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कन्हैया कुमार पर जोरदार पलटवार किया. 

उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार जैसे नेता पदयात्रा निकालने से पहले बिहार वासियों को यह बताएं कि जब बिहार और झारखंड का बंटवारा हुआ था, तब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और बिहार में कांग्रेस के सहयोग से सरकार चल रही थी, उस समय कांग्रेस ने बिहार को विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया? बिहार के विकास और रोजगार की नींव मजबूत करने की ज़िम्मेदारी क्यों नहीं निभाई?

जद यू महासचिव ने कहा कि बिहार को सिर्फ़ नारेबाज़ी नहीं, ठोस काम चाहिए और वह काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। नीतीश कुमार की सरकार ने रोजगार देने और पलायन रोकने के लिए बड़े फैसले लिए हैं।उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को बिहारवासियों को यह भी बताना चाहिए कि नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरियों में ऐतिहासिक स्तर पर बहाली कर युवाओं को नौकरी देने के लिए तेज़ी से भर्ती प्रक्रिया चलाई है और इसके साथ ही उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए उद्योगों को प्रोत्साहित कर राज्य में रोज़गार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

रंजीत झा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में स्टार्टअप पॉलिसी और स्वरोजगार योजनाओं के तह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन दिया जा रहा है तथा कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के जरिए बिहार के नौजवानों को नए युग के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे यहीं रोजगार पा सकें। इसके साथ ही कृषि और ग्राम उद्योगों को मजबूती प्रदान करने के लिए ग्रामीण स्तर पर रोज़गार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं ताकि मजदूरों और किसानों को पलायन न करना पड़े। कहा कि बिहार के युवाओं को बरगलाने वाले ये राजनीतिक पर्यटक जान लें कि बिहार का नेतृत्व एक अनुभवी, दूरदर्शी और परिणाम देने वाले नेता नीतीश कुमार के हाथों में है और बिहार को काम चाहिए, खोखले भाषण नहीं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता