ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: लालू-तेजस्वी जैसे लोग किसी का नहीं कर सकते भला..सरकार को अपनी बेजा नसीहत न दें नेता प्रतिपक्ष, भाजपा ने RJD पर किया जोरदार पलटवार

Bihar Politics: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि चोर को जोर से बोलने से उसकी बेगुनाही साबित नहीं हो जाती.

Bihar Politics, bihar bjp news, prabhakar mishra, tejashwi yadav,माई-बहिन योजना, DK TAX,bihar news, bihar samachar, today bihar news, jdu spokesperson,
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: लालू और तेजस्वी जैसे लोग किसी का नहीं कर सकते. बिहार भाजपा ने कहा है कि तेजस्वी यादव के गले से कभी नहीं हट सकता जंगल राज के युवराज का तमगा. भाजपा के  प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार पलटवार किया है.

भाजपा नेता ने कहा कि चोर को जोर से बोलने से उसकी बेगुनाही साबित नहीं हो जाती। तेजस्वी यादव चाहे जितना हाथ-पैर मार लें, जंगल राज के युवराज का तमगा उनके गले से नहीं हटनेवाला। सियार को रंग बदल लेने से वह शेर नहीं हो जाता। तेजस्वी की जो असलियत है, वह बिहार के लोग जानते और पहचानते हैं। प्रभाकर मिश्र ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एनडीए की सरकार में कोई अपराधी बच नहीं सकता। मधुबनी की घटना को लेकर सरकार सख्त है और दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन, तेजस्वी यादव जैसे नेता किसी भी लोमहर्षक घटना से अपनी राजनीति चमकाने में जुट जाते हैं।बिहार में कानून का राज है। एनडीए सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। प्रदेश में सभी जाति और धर्म के लोग अमन-चैन से रह रहे हैं। 

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ तुष्टीकरण का प्रयास कर रहे हैं। जबकि सच यह है कि लालू और तेजस्वी जैसे लोग किसी का भला नहीं कर सकते। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार तेज रफ्तार के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नौंवी फेल तेजस्वी यादव सरकार को नसीहत देना बंद करें। अपनी अक्लमंदी को अपने पास रखें और अपना अद्भुत ज्ञान अपने कार्यकर्ताओं में बांटें। एनडीए सरकार पर बिहार की जनता का अटूट भरोसा है, यह अटूट भरोसा 2025 विधानसभा चुनाव में भी कायम रहेगा।