ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार में सबसे बड़े राजनीतिक बदलाव की तैयारी पूरी, इस दिन होगा नीतीश का इस्तीफा, नई सरकार के शपथ में आएंगे पीएम

बिहार में बड़े राजनीतिक बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar 14 अप्रैल को इस्तीफा देंगे, जबकि नए मुख्यमंत्री के रूप में Samrat Choudhary का नाम लगभग तय माना जा रहा है। नई सरकार का शपथ ग्रहण 14 या 15 अप्रैल को हो सकता है, जिसमें प

बिहार में सबसे बड़े राजनीतिक बदलाव की तैयारी पूरी, इस दिन होगा नीतीश का इस्तीफा, नई सरकार के शपथ में आएंगे पीएम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति में सबसे बड़े बदलाव की तैयारी पूरी हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की तारीख से लेकर नए सीएम और नई सरकार के गठन की तारीख तय हो गई है। जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री आज यानि 9 अप्रैल को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे । वह 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश 10 अप्रैल की शाम को ही वापस पटना लौट सकते हैं. वैसे उनकी मुलाकात पीएम मोदी से करवाने की भी बात हो रही है. अगर नीतीश और मोदी की मुलाकात होती है तो वे 11 अप्रैल को पटना लौटेंगे.


जेडीयू के एक शीर्षस्थ नेता ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। नीतीश के इस्तीफे के बाद उसी दिन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के विधानमंडल दल की अहम बैठक भी होगी है, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इस बैठक में ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।


सम्राट का सीएम बनना तय 

भाजपा सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। हालांकि, औपचारिक घोषणा विधानमंडल दल की बैठक के बाद ही की जाएगी। वैसे बीजेपी ने 10 अप्रैल को ही दिल्ली में बिहार के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे. इसी बैठक में सम्राट चौधरी के नए सीएम बनने की जानकारी प्रमुख नेताओं को दे दी जाएगी.


जेडीयू और बीजेपी के प्रमुख नेता बता रहे हैं कि नीतीश के इस्तीफे के बाद 14 अप्रैल की शाम या फिर 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।