ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Police Transfer: बिहार में एकसाथ 386 ASI का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Bihar Police Transfer: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बड़ी संख्या में एएसआई का तबादला सरकार ने कर दिया है. पुलिस मुख्यालय की तरफ से 386 दारोगा के तबादले का आदेश जारी किया गया है.

bihar police transfer
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Transfer: बिहार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में एएसआई का तबादला कर दिया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से तबादले को लेकर आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ आदेश के मुताबिक कुल 386 दारोगा का तबादला किया गया है।


पुलिस मुख्यालय की तरफ आदेश में कहा गया कि 19 और 20 मई 2025 को पुलिस मुख्यालय में स्थानान्तरण समिति की हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में कॉलम-04 में अंकित सहायक अवर निरीक्षकों को कॉलम-06 में अंकित जिला में तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया गया है।


आदेश में कहा गया कि गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार पटना के प्रावधान के अनुरूप प्रतिनियुक्त अंगरक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है, परन्तु अगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त रहने तक स्थानान्तरण स्थगित रहेगा। अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति समाप्त होते ही स्थानानास्ति जिला के लिए उन्हें विरमित कर दिया जायेगा।


जिन सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है उनके योगदान देने के लिए एक जून 2025 से विरमित किया जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्थानान्तरण के बाद यदि कोई त्रुटि सामने आती है तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के संज्ञान में लायेंगे, ताकि मुख्यालय स्तर से उसका निराकरण किया जा सके। सेवानिवृत्ति की निकटता, चिकित्सीय एवं पति-पत्नी सरकारी सेवा में रहने के आधार पर स्थानान्तरित किये गये पदाधिकारियों/कर्मियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता