ब्रेकिंग
त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

युवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रिया

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अगले दो से ढाई महीने में पूरी होने की उम्मीद है। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि दारोगा, चालक सिपाही समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति जारी है।

Bihar Police Recruitment
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने कहा कि अगले दो से ढाई महीने में बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभिन्न परीक्षा आयोगों के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। भर्ती पूरी होने के बाद नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देकर सेवा में योगदान कराया जाएगा।



शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में डीजीपी ने बताया कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के माध्यम से दारोगा के 1,799 पदों पर तथा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के माध्यम से चालक सिपाही के 4,361 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। दारोगा पद के लिए मुख्य परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित हो चुकी है, जबकि चालक सिपाही के लिए मोटर वाहन चालक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त से शुरू होगी।



डीजीपी ने बताया कि इन भर्तियों समेत कुल 26,574 पदों पर पुलिस में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, जिसे अगले दो से ढाई महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 22 हजार से अधिक सिपाहियों की नियुक्ति कर जिलों में योगदान कराया जा चुका है। इसके बाद राज्य में पुलिस बल की संख्या बढ़कर करीब 1.21 लाख हो गई है।



उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अनुसंधान कार्य को समय पर पूरा करने के लिए पुलिस बल में आवश्यक संख्या में नियुक्तियां की जाएंगी। बिहार पुलिस को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा। डीजीपी के अनुसार, पिछले डेढ़ वर्ष में 50 हजार से अधिक सिपाहियों की नियुक्ति हो चुकी है, जो कुल पुलिस बल का करीब 40 प्रतिशत है।



स्कूल-कॉलेजों के पास तैनात होंगी ‘पुलिस दीदी’

डीजीपी ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की नई व्यवस्था की गई है। इसके लिए 1,500 स्कूटी खरीदने का ऑर्डर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। इन स्कूटियों की आपूर्ति 15 दिनों के भीतर होने की उम्मीद है।



इसके अलावा अगले एक महीने में पुलिसकर्मियों को 3,100 बाइक भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता