ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Traffic Challan: बिहार के इन शहरों में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो खैर नहीं, पुलिस मुख्यालय ने चालान करने के लिए कर दी है नई व्यवस्था

बिहार के प्रमुख शहरों में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले सावधान हो जायें. सरकार ने उन पर गाज गिराने के लिए नया बंदोबस्त कर लिया है. अब वे पुलिस की निगाहों से बच नहीं पायेंगे.

BIHAR
ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले सावधान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहनों पर गाज गिराने की एक औऱ तैयारी कर ली है. राजधानी पटना में पहले से ही ट्रैफिक सिस्टम को ठीक करने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं. अब राज्य के कई और शहरों में भी नयी व्यवस्था की जा रही है. इन शहरों में अगर ट्रैफिक रूल तोड़ा तो फिर जुर्माना भरने के लिए तैयार रहिये. 


बॉडी वॉन कैमरे से निगरानी होगी

सरकार ने तय किया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर पटना की तर्ज पर सभी दूसरे प्रमुख शहरों में भी पुलिसकर्मी कैमरे की निगरानी में ई-चालान काटेंगे. रेलवे सुरक्षा में भी बॉडी वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए एक हजार बॉडी वॉर्न कैमरे खरीदने का फैसला लिया है. 


पुलिस मुख्यालय ने बॉडी वार्न कैमरे की खरीद के लिए सरकार के गृह विभाग से मंजूरी मांगी थी. अब पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी वॉर्न कैमरे की खरीद पर करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि खर्च की जाएगी.


इन शहरों में होगी निगरानी

वैसे, राजधानी पटना में फिलहाल ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को करीब 500 बॉडी वॉर्न कैमरे दिए गए हैं. एक हजार नए बॉडी वॉर्न कैमरे आ जाने के बाद मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया समेत दूसरे प्रमुख शहरों में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस दिखेंगे. यानि इन शहरों में भी ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर गाज गिरेगी. 


अवैध वसूली की शिकायतें खत्म होंगी

बिहार के सभी प्रमुख शहरों में ट्रैफिक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी और पदाधिकारी अपनी वर्दी पर बॉडी वार्न कैमरे लगाकर ड्यूटी करेंगे. उन्हें अगर कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो बॉडी वॉर्न कैमरे में पूरा वीडियो रिकार्ड हो जायेगा. इसके बाद शरीर पर लगे कैमरे से लैस पुलिसकर्मी हैंड हेल्ड डिवाइस से ई-चालान निर्गत करेंगे.


पुलिस मुख्य़ालय के मुताबिक बॉडी वॉर्न कैमरे देने का उद्देश्य ई-चालान निर्गत करने की व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है. लगातार ये शिकायकें मिलती रहती हैं कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों गलत तरीके से भयादोहन कर रहे हैं या गलत चालान कर रहे हैं. ऐसे में बॉडी वॉर्न कैमरे से चालान प्रक्रिया की पूरी रिकॉर्डिंग हो सकेगी.


बॉडी वॉर्न कैमरे के प्रयोग के बाद अब अगर कोई व्यक्ति पुलिस की बदसलूकी या अवैध वसूली की शिकायत करता है तो उसकी जांच की जायेगी. उस दौरान पुलिसकर्मी का बॉडी वॉर्न कैमरा बंद पाया जाता है, तो पुलिसकर्मी को ही दोषी मानकर कार्रवाई भी की जाएगी. उसके द्वारा काटे गये चलान को भी गलत माना जायेगा. 


स्टेशनों पर लगेगे स्कैनर

बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिए करीब 19 करोड़ से उपकरणों की खरीद की स्वीकृति दी है. इसमें आधा दर्जन बैगेज स्कैनर भी खरीदे जाएंगे. इन स्कैनरों को पटना समेत दूसरे प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर लगाया जायेगा. स्कैनरों के जरिये यात्रियों के सामान की जांच के बाद उन्हें स्टेशन परिसर में एंट्री मिलेगी.