ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार पुलिस का अनोखा कारनामा, मृतक दारोगा का किया ट्रांसफर

PATNA : बिहार में पुलिस मुख्यालय से एक बड़ी चूक हो गई है. पुलिस के इस कारनामे की चर्चा हो रही है. दरअसल, जिस दारोगा की मौत कोरोना से हुई थी. उसी दारोगा का ट्रांसफर डीआइजी कार्म

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पुलिस मुख्यालय से एक बड़ी चूक हो गई है. पुलिस के इस कारनामे की चर्चा हो रही है. दरअसल, जिस दारोगा की मौत कोरोना से हुई थी. उसी दारोगा का ट्रांसफर डीआइजी कार्मिक ने कर दिया है. पुलिस के इस फैसले से हर कोई हैरान है.


मामला औरंगाबाद और बक्सर से जुड़ा है. डीआइजी कार्मिक के आदेश पर बुधवार को 172 दारोगा सहित 311 पुलिस कर्मियों का विभिन्न जिलों में तबादला किया था. इस तबादले की लिस्ट में पुलिस मुख्यालय ने उस दारोगा को भी रखा है, जिसकी मौत कोरोना से हुई थी. मौत के दूसरे ही दिन पुलिस विभाग की ओर से तबादले का फरमान जारी किया गया था.


पुलिस के इस फैसले से खाकी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. इस घटना पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. सेवानिवृत्ति की निकटता के आधार पर भारी संख्या में पुलिसवालों का तबादला किया गया था. पुलिस पदाधिकारियों और सिपाहियों ने अपनी पसंद की जगह तैनाती के लिये आवेदन किया था.


👉 इसे भी पढ़ें - कोरोना से मरे दारोगा का नहीं हुआ पिंडदान, श्मशान घाट से भागे पंडित और मुखाग्नि देने वाले लोग


बक्सर जिले के रहने वाले दारोगा बीरेंद्र तिवारी ने भी अपने गृह जिले में तबादले की अनुशंसा की थी. जो औरंगाबाद के खुदवा थाना में तैनात थे. इसी बीच 55 साल के दारोगा बीरेंद्र तिवारी कोरोना की चपेट में आ गए. 9 जून को उन्होंने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर राज्यभर में सुर्खियों में रही. हर किसी ने इस कोरोना वारियर्स की मौत पर दुःख जताया. लेकिन उनके ही विभाग ने तबादले की सूची में उनका नाम जोड़ दिया. 


👉 इसे भी पढ़ें - बिहार में 172 दारोगा समेत 311 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट


बिहार पुलिस का अनोखा कारनामा, मृतक दारोगा का किया ट्रांसफर

टैग्स