ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार पुलिस का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार पुलिस ने सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित हो गया है. केंद्रीय चयन पर्षद ने 11880 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार पुलिस ने सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित हो गया है. केंद्रीय चयन पर्षद ने 11880 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अगले चरण शारीरिक परीक्षा के लिए पद से 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.


केंद्रीय चयन पर्षद के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 12,64,657 है. लिखित परीक्षा 12 जनवरी और 8 मार्च को आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है. शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता में तीन स्पर्धाओं - दौड़, ऊंची कूद, और गोला फेंक में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी। लिखित परीक्षा के प्राप्तांक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे. 11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे. एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी थी. 


👉   यहां देखें अपना रिजल्ट


बता दें कि शारीरिक जांच भर्ती परीक्षा में 5 गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा. पार्षद के ओएसडी केके प्रसाद ने बताया कि अगले महीने के तीसरे सप्ताह में शारीरिक जांच दक्षता के लिए अभ्यर्थियों को शीघ्र ही प्रवेश पत्र भेजा जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले सकते हैं. शारीरिक दक्षता परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है. शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि का निर्धारण एवं घोषणा जून के अंतिम सप्ताह में की जाएगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.


👉   यहां देखें अपना रिजल्ट




टैग्स