ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

PM और एक महिला विधायक का मॉर्फ कर FB पर आपत्तिजनक फोटो डालने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज, बिहार पुलिस ने लिया एक्शन

बिहार पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक महिला विधायक की मॉर्फ की गई आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ साइबर थाना दरभंगा में केस दर्ज किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मॉर्फ, AI जनरेटेड या भड़काऊ पोस्ट करने और शेयर कर

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक महिला विधायक फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डालने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस ने आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। 


बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा किसी व्यक्ति विशेष का फोटों/वीडियों को Morph कर या AI Generated फोटों/ वीडियों बनाकर, उनकी छवि को धुमिल करने के आशय से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटर्फीमों पर विवादित /अशोभनीये पोस्ट किये जा रहें है।


 इसी प्रकार किसी धर्म / जाति विशेष की भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट डाले एवं शेयर किये जा रहे हैं, जिससे जन भावना आहत हो रही है एवं समाजिक सौर्हाद बिगड़ने की संभावना बनी रहती हैं। कुछ ऐसे पोस्ट भी किये जा रहे हैं जिससे महिला की गरिमा को ठेस पहुँच रही है।


इस तरह के आपत्तिजनक पोस्ट डालना एवं इसे शेयर करना गैर कानूनी है जो भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं IT Act, 2000 की धारा 67 एवं 67 (ए) के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध कांड दर्ज कर गिरफ्तारी का भी प्रावधान है। इस तरह के पोस्ट करने वालों को बिहार पुलिस के द्वारा चिन्हित किये जा रहे है एवं इनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।


हाल हीं में एक व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक आई०डी० Pankaj Yadav Official एवं इंस्टाग्राम लिंक के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं एक माननीय विधायिका की मॉर्फ किया गया आपत्तिजनक फोटो एवं रील पोस्ट किया गया था। वायरल पोस्ट में माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय विधायिका की छवि को धुमिल करने एवं महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया। 


उक्त मामला बिहार पुलिस के संज्ञान में आते हीं संबंधित फेसबुक आई०डी० / इंस्टाग्राम आई०डी० के संचालक के विरूद्ध दरभंगा जिले के साईबर थाना में कांड सं0-76/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अतः आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी तरह का कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट / शेयर न करें। 


यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह राज्य या राज्य से बाहर के हो, इस तरह के आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं जिससे किसी की भावना को आहत पहुँचे या राज्य के सामाजिक सौदाई बिगड़ने की संभावना बनती हैं तो ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

टैग्स